फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तैयारियां पूर्ण 15 जून को होगा तीन पंच पदों का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के विभिन्न खंडों के पंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव आगामी 15 जून को करवाया जाएगा। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि 15 जून को जिला के विभिन्न खंडों के पंचों के रिक्त पदों पर उप चुनाव सम्पन्न करवाया जाएगा। मतलौडा खंड के धर्मगढ़ गांव के वार्ड नंबर-एक में, सनौली खुर्द के छाजपुर गांव के वार्ड-दो में व इसराना के काकौदा गांव के वार्ड-पांच में पंच पद के लिए चुनाव होगा। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता की पालना करने के भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आयोग द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें