फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुस्कान कार्यक्रम जीतने की तैयारी, बाल रोग विशेषज्ञों समेत तीन को कैथल प्रशिक्षण पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुस्कान कार्यक्रम के तहत एसएनसीयू वार्ड व एनआरसी की सेवाएं जांची जाती है
विज्ञापन

- कार्यक्रम जीतने पर नागरिक अस्पताल को मिलेगा 10 लाख रुपये इनाम
- कैथल में डॉक्टर लेंगे एसएनसीयू वार्ड व एनआरसी को बेहतर करने का प्रशिक्षण
- एन्क्वास में पानीपत का नागरिक अस्पताल जीत चुका है 50 लाख रुपये का इनाम

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। नागरिक अस्पताल प्रशासन की ओर से एनक्वास के बाद अब मुस्कान कार्यक्रम जीतने की तैयारी चल रही है। मुस्कान कार्यक्रम के तहत मुख्यालय की ओर से एसएनसीयू वार्ड व पोषण पुनर्वास केंद्र ( एनआरसी ) का निरीक्षण किया जाना है। इन तीनों विभागों की सेवाओं जांच कर मुस्कान कार्यक्रम के तहत नंबर मिलने हैं। इसके लिए नागरिक अस्पताल की ओर से तैयारी की जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ समेत तीन डॉक्टरों को प्रशिक्षण के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भेजा गया है। वहां के अस्पताल की सेवाओं जांच कर यहां सुधार किया जाएगा। नवंबर के अंत में मुस्कान कार्यक्रम के लिए आवेदन किया जाएगा। अगर इस कार्यक्रम को नागरिक अस्पताल जीतता है तो इनाम के तौर पर 10 लाख रुपये मिलेंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने 2018 में बाल रोगियों के लिए अच्छी सेवा उपलब्ध कराने के लिए कार्यक्रम मुस्कान शुरू किया गया था। महिला रोगियों संबंधी लक्ष्य कार्यक्रम व पूरे अस्पताल की सेवाओं को बेहतर करने के लिए एनक्वास व कायाकल्प की शुरुआत हुई थी। 2022 जनवरी में नागरिक अस्पताल ने एनक्वास में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर 50 लाख रुपये इनाम जीता था। इनाम में मिली इस राशि को मरीजों को मिलने वाली बेहतर सेवाओं पर खर्च किया जा रहा है। अब तक स्वास्थ्य विभाग तीन बार मुस्कान व लक्ष्य कार्यक्रम को जीतने का प्रयास कर चुका है लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बार नागरिक अस्पताल प्रशासन किसी चूक के मुढ़ में नहीं है। इसलिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिला रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल सिविल अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में 14 इंक्यवेटर पर 19 नवजात है। एक डॉक्टर व छह स्टाफ नर्स यहां नवजातों का ख्याल रखती है। पोषण पुर्नवास केंद्र में फिलहाल छह बच्चों का इलाज चल रहा है। पिछले तीन साल में यहां से लगभग 300 बच्चे ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


मुस्कान कार्यक्रम की तैयारी चल रही है : डिप्टी एमएस
फिलहाल मुस्कान कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। कैथल में तीन डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है। वहां से प्रशिक्षण लेकर डॉक्टर सिविल अस्पताल में सेवाओं का विस्तार करेंगे।

डॉ. अमित पोरिया , डिप्टी एमएस सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें