फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सावन जोत महोत्सव की शुरू तैयारी, दी जिम्मेवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुल्तान सावन ज्योत सभा माडल टाउन की कार्यकारिणी की मॉडल टाउन में बैठक हुई। बैठक में सावन जोत महोत्सव की तैयारी पर चर्चा की गई। मुल्तान सावन जोत सभा के प्रधान विपिन चुघ ने बताया कि सातवें सावन जोत महोत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए सभी सदस्य एकत्रित हुए थे। सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर सभी सदस्यों ने प्रधान को विश्वास दिलाया है कि सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेवारी तन मन धन से पूरी करेंगे। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को सुबह मुल्तान भवन माडल टाउन में हवन यज्ञ से जोत महोत्सव का शुभारंभ होगा। शाम को एक सुंदर आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। आठ अगस्त को राधा रमन मंदिर विराटनगर में
एक शाम राधा रानी के नाम का कार्यक्रम रखा गया है । जिसमें भजन गायक राजीव शास्त्री सोनीपत वाले पहुंचेेंगे। 10 अगस्त को हरिद्वार में शाम को एक शाम ठाकुर जी के नाम का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें ब्रज दीवाने परिवार की ओर से गुलशन लखिना, वरुण चोपड़ा और जतिन मुंजाल द्वारा भजन किया जाएगा। 11 अगस्त को भीम गौडा चौक पर सुबह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रमेश नांगरू, सुभाष भाटिया, तिलक राज मिगलानी , गिरीश माटा, तिलक मिगलानी, प्रदीप कटारिया, जुगल कंसल, विश्वंभर,वेद बांगा, गुलशन लखीना व विरमानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें