फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भजन कीर्तन करने पर गर्भवती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जावा कॉलोनी में नवरात्र में कीर्तन व पूजा पाठ करने पर पड़ोसी ने छह माह की गर्भवती के पेट में लात मारी। उसकी पिटाई की गई। आरोपियों ने पड़ोसी को भजन कीर्तन न करने की धमकी दी है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पड़ोसी पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। जावा कॉलोनी निवासी प्रेम ने बताया कि उसने और उसकी पत्नी ने नवरात्र का व्रत रखा है। वह अपनी पत्नी के साथ सुबह शाम पूजा पाठ करता है। घर में भजन कीर्तन चलता है। वह शुक्रवार शाम को घर में पूजा कर रहे थे। इसी वक्त उनके घर में उसका पड़ोसी आशू व उसकी पत्नी आए। वह दोनों उन्हें कीर्तन बंद करने की कहने लगे। उनके साथ गाली गलौज की। उन्होंने इसकी विरोध किया तो आशू ने उसकी छह माह की गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारी। उसके साथ मारपीट की गई। इन्होंने भजन कीर्तन करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें