निर्मला देशपांडेय की जयंती मनाते सदस्य। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। गांधी ग्लोबल फैमिली और निर्मला देशपांडे संस्थान की ओर से शनिवार को सेक्टर-25 स्थित स्कूल में निर्मला देशपांडे की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति से हवन-पूजन कर की गई, जिसमें विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की गई। मुख्य वक्ता पूजा सैनी ने बताया कि निर्मला देशपांडे ने आचार्य विनोबा भावे के साथ करीब 40 हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर भूदान आंदोलन का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया। वह आचार्य विनोबा भावे की मानस पुत्री थीं। शांति और राष्ट्रीय अखंडता के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर मधु यादव, श्रुति जैन, सोनी यादव, सोनी कुमारी, डोली अवस्थी और ममता मौजूद रहीं।
8