अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चे व अभिभावक। प्रवक्ता
अंबाला। एयर फोर्स स्कूल की ओर से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुभाष पार्क में
मंगलवार को ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई। अव्वल रहे बच्चों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया। 3 से 5 वर्ष वर्ग में प्रथा नागपाल ने पहला, मनदीप कौर ने दूसरा और कनिष्क ने तीसरा स्थान हासिल किया। फिंगर पेंटिंग में निजा प्रथम, नव्या द्वितीय और ऋतिक तृतीय रहे। 6 से 10 वर्ष वर्ग में काशवी रोहिल्ला ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिनव दूसरे और हर्षित तीसरे स्थान पर रहे।प्रतियोगिता में छावनी के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 194 बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कल्पनाओं को कागज पर उतारा। स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्या मोनिका गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया था। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। संवाद