शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा को शाॅल व पुष्प गुच्छ भेंट करते प्रजापति समाज क
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रजापति समाज ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के एल्डिको स्थित आवास पर उनकी अनुपस्थिति में उनके बड़े भाई हरपाल ढांडा को सम्मानित किया। समाज के लोगों ने राजनीति रूप में अपने हिस्सेदारी दिलाए जाने की मांग भी की। हरपाल ढांडा ने उनको विश्वास दिलाया कि अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर किसी भी समाज को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। मंत्री महिपाल ढांडा उनकी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे। मुकंदी प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, रामफल प्रजापति व पालूराम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार है। समाज के लोग शुरू से ही भाजपा के साथ हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में समाज के लोग आगे रहे हैं। किसी भी समाज की तरक्की उसकी राजनीतिक हिस्सेदारी पर निर्भर होती है। प्रजापति समाज को राजनीति में उनकी जनसंख्या के हिसाब से हिस्सेदारी दी जाएं। ग्राम पंचायत से लेकर नगर निगम और अन्य चुनाव में उनको बराबर का हिस्सा दिया जाए। इस मौके पर सतपाल नंबरदार, राजेश फौजी, सुनील प्रजापति, विनोद कुमार, नरेंद्र प्रजापति व नीटू प्रजापति मौजूद रहे।