समालखा। एसएस जैन सभा समालखा द्वारा भगवान महावीर स्वामी जन्म जयंती पर रविवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी जैन स्थानक से चलकर पुरानी गुड मंडी, गुलाटी रोड, जैन गली, रेलवे रोड, मॉडल टाउन व चुलकाना रोड से होते हुए पुरानी जैन स्थानक पर संपन्न हुई। इस दौरान पर प्रभात फेरी में जैन समाज के लोगों, महिलाओं बच्चों ने भाग लेकर भगवान महावीर स्वामी का संदेश जियो और जीने दो के जयकारे लगा कर जय घोष किया।
एसएस जैन सभा के प्रधान वीर प्रकाश जैन ने बताया की यात्रा के समापन के बाद शहर की अनाज मंडी में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में काफी लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने समाज के लोगों से भगवान महावीर स्वामी के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर श्यामलाल मित्तल, कंवरभान गोयल, तिलक राज गर्ग ,नीरज गोयल, राकेश जैन, संजय जैन, पवन जैन, जितेंद्र जैन, प्राची जैन, सुमन जैन व मीनू जैन मौजूद रही। फोटो कैप्सन - समालखा में भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती के उपलक्ष में प्रभात फेरी निकालते व भंडारा वितरण करते जैन सभा के पदाधिकारी।