पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी पीटीपीएस के 11 केवी बाईपास इंडस्ट्रीज, श्री राम इंडस्ट्रीज, गुरु वर्धमान इंडस्ट्रीज और मतलौडा में सुबह आठ से शाम को छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी पीटीपीएस के 11 केवी लोमा कोट स्पीन और सुताना में दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी अलुपुर के 11 केवी अलुपुर रोड और नैन में दोपहर 12 से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी अहर के 11 केवी परढ़ाना रोड, पैराडाइस, अहर, खलीला और सरभूदास में दोपहर 12 से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी मतलौडा के 11 केवी मतलौडा अड्डा, माजरा और नारा में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद