पानीपत। बिजली निगम रविवार को जिले में 33केवी लाइन क्रॉसिंग और मरम्मत कार्य चलाएगा। इस दौरान सेक्टर 29, बिहौली, इसराना, बापौली, समालखा व काबड़ी के 19 पावर हाउस सब स्टेशन के 47 फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में एक से सात घंटे तक के कट लगेंगे। बढ़ती गर्मी और उमस ऐसे में आमजन की बेचैनी बढ़ा सकती है।
33 केवी सेक्टर-29 पार्ट वन, पार्ट टू, सेक्टर 24, सनौली रोड, गोल्डन ब्रांच, 11केवी हैंड फैब, गोल्डन, ग्राेवर फीडर पर सुबह छह बजे से दोपहर 11 बजे तक लाइन क्रॉसिंग कार्य को पूरा करने के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33केवी सेक्टर-24 फीडर पर सुबह आठ बजे से नाै बजे तक एक घंटे के लिए और 33केवी बापौली फीडर पर सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तीन घंटे के लिए मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति नहीं होगी। 33केवी सेक्टर-29 पार्ट 2 और रिसालू फीडर पर भी मरम्मत कार्य के चलते सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पेड़ छंटाई कार्य के चलते 11केवी अनाज मंडी और आईटीआई फीडर पर सुबह साढ़े नाै बजे से साढ़े 11 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। 33केवी मतरौली और 11केवी पसीना इंडस्ट्री की मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। 33केवी ऊंटला फीडर पर भी मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। वहीं 11केवी हथवाला रोड, जीटी रोड, पावटी घरेलू आपूर्ति, जाैरासी न्यू एग्रीकल्चर पावर फीडर की नई लाइन बिछाने के चलते दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसराना में यहां लगेंगे बिजली कट
33केवी मांडी फीडर पर सुबह आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33केवी ब्राह्मण माजरा फीडर पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11केवी सांईराम, ऊझा, डाहर घरेलू आपूर्ति, डाहर नूरपुर, रिसालु एग्रीकल्चर पावर और डाहर-1 इंडस्ट्री आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। केबल संवर्धन कार्य के चलते 33केवी इसराना, 11केवी इंडो भूटान, आदित्य, एनसी कॉलेज और परढ़ाणा एग्रीकल्चर पावर फीडर की दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।