सेक्टर-25 में सड़क पर बने गहरे गड्ढे। संवाद
पानीपत। सेक्टर-25 औद्योगिक नगरी में सड़क पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालक के लिए हादसे का कारण बन रहे है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण लोगों का पैदल निकलना तक दूभर हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। साथ ही अन्य वाहन चालकों को भी सड़क से गुजरते समय हादसे का खतरा सता रहा है। समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई लेकिन कोई संतोषजनक कार्य प्रशासन की ओर से नहीं किया गया। जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
राकेश आहुजा सेक्टर-25 पानीपत।