फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा, स्मॉग व प्रदूषण हटा, दो माह में पहली बार एक्यूआई 150 के नीचे आया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को एक माह बाद स्मॉग व प्रदूषण से राहत मिली है। दो माह बाद एक्यूआई 150 से कमस हुआ है। रविवार को एक्यूआई 121 दर्ज किया गया। इस बड़ा कारण हवा की गति तेज होना है। रविवार को 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इसलिए स्मॉग व प्रदूषण की परत छट गई। इससे पहले 13 सितंबर को एक्यूआई 144 दर्ज किया गया था। उसके बाद से लगातार एक्यूआई 150 से उपर ही रहा है। 5 नवंबर को एक्यूआई 679 पहुंच गया था। लगातार 25 दिन एक्यूआई 300 से पार रहा। इसी कारण पानीपत के उद्योग व भवन निर्माण कार्य बंद रहा। प्रदूषण के कारण इस माह में पांच दिन स्कूल बंद रहे। पर्यावरण विशेषज्ञ के अनुसार अब एक्यूआई सामान्य ही रहेगा। हालांकि पानीपत प्रदूषित नगरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें