फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इनामी गैंगस्टर राकेश को लाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना में एक प्रॉपर्टी डीलर से पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में 25 हजार के इनामी कुख्यात गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। एसपी ने बताया कि पानीपत पुलिस ने दिल्ली कोर्ट में गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए याचिका लगाई थी। इस पर अब अदालत ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

बता दें कि पानीपत के गांव सिवाह के कुख्यात गैंगस्टर राकेश को स्पेशल सेल ने हिमाचल से गिरफ्तार किया है। राकेश पंपू पर हरियाणा पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। राकेश पर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में रंगदारी मांगने, हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत 16 केस दर्ज हैं। वह गांव सिवाह में दोहरे हत्याकांड का आरोपी है।
राकेश पंपू अगस्त 2022 में जेल से जमानत पर आया था। नवंबर 2022 को किला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक प्रॉपर्टी डीलर ने बताया था कि एक नवंबर को वह अपने ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे राकेश उर्फ पंपू और दीपक निवासी सिवाह आए। दोनों ने कहा कि आपका काम अच्छा चल रहा है, इसलिए वह पांच लाख रुपये दे दे, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। उसी शाम लड़के तलवार, डंडे व रॉड से लैस होकर आए और उसके ऊपर हमला कर दिया। आरोपियों ने चोट मारने के साथ ही उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये छीन लिए। जिनमें दो लड़के राहुल निवासी गुढ़ा गोहाना सोनीपत और राहुल निवासी भूरी, सोनीपत थे। रंगदारी के पैसे न देने पर राकेश उर्फ पंपू और दीपक ने अपने साथियों को भेजकर उसके ऊपर हमला करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें