पानीपत। दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पानीपत के किसानों को सोनीपत पुलिस ने राई के पास रोक लिया। करीब पांच गाड़ियों में सवार होकर केएमपी के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। किसानों को जब राई थाना पुलिस ने आगे जाने से रोका तो वे जंतर-मंतर जाने की जिद पर अड़ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सभी किसानों को हिरासत में ले लिया और दोपहर बाद पानीपत के चांदनी बाग थाने ले आई। इसके बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने किसानों को लगभग आधे घंटे तक हिदायतें दी और शांति बनाए रखने की अपील की। समझाइश के बाद पुलिस ने सभी किसानों को छोड़ दिया। संवाद