पानीपत। साइबर सेल टीम ने चोरी और गुम हुए 10 लाख रुपये कीमत के 41 मोबाइल फोन उनके वारिसों को वापस किए हैं। साइबर सेल ने अभियान चलाकर गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गुम हुए अपने मोबाइल फोन की शिकायत हर समय पोर्टल व साइबर सेल में की कर रखी थी। जिसके निस्तारण के लिए साइबर सेल प्रभारी हिमांशु की टीम को लगाया गया था। टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर 41 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। जो अलग अलग कंपनी के हैं, इनमें 10 हजार से लेकर 85 हजार रुपये की कीमत तक के मोबाइल फोन शामिल हैं, जिसकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये है। मंगलवार को पुलिस ने सभी को उनके मोबाइल फोन वापस कर दिए।