फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस ने 150 वाहनों पर लगाया टेप

विज्ञापन
रोडवेज बस पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी। पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। यातायात पुलिस द्वारा जीटी रोड टोल प्लाजा पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए अभियान चलाया। रविवार को अभियान के तहत 150 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया। यातायात थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि कोहरे के समय सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को भी रोडवेज बसों समेत 150 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। उन्होंने बताया कि कोहरे के समय रिफ्लेक्टर टेप काफी कारगर साबित होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें