फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस ने किसान नेताओं को घर में किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत/समालखा। किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने करीब 24-25 किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। उनको घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा और मोबाइल तक जब्त कर लिए हैं। इसके साथ अन्य किसानों की तलाश की जा रही है। वे पुलिस गिरफ्तार से बचने के लिए भूमिगत हो गए हैं।
मुख्य नेताओं के हिरासत में लेने के बाद दूसरी टीम किसानों से संपर्क साधकर दिल्ली कूच की तैयारी में लगी है। किसानों को अंबाला के शंभू बॉर्डर का नाका टूटने का इंतजार है। इसके बाद किसान उनके साथ शामिल होते चले जाएंगे। इन सबके बीच पुलिस के दंगा रोधक दस्ते ने मॉक डि्रल की और पट्टीकल्याणा गांव के नजदीक हलदाना बॉर्डर पर पुलिस नाका लगाने के लिए करीब सौ मजदूरों को साथ लेकर मिट्टी के कट्टे भरने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ पत्थर और लौहे के बैरिकेड्स पहुंचाए गए। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पुलिस लाइन और हलदाना बॉर्डर का मौका मुआयना किया। उन्होंने सोनीपत पुलिस के अधिकारियों से भी विस्तृत चर्चा की। दोनों जिलों की आठ कंपनी तैनात रहेंगी। इनके साथ अर्धसैनिक बलों की दो कंपनी तैनात की गई हैं।

पुलिस दंगा रोकने के लिए मॉक ड्रिल करने के साथ हलदाना बॉर्डर पर सोनीपत पुलिस के साथ मिलकर नाका लगाने को तैयार है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस लाइन और पट्टीकल्याणा गांव में जीटी रोड पर नाका स्थल का मौका मुआयना किया।
उन्होंने पानीपत व सोनीपत पुलिस के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की चार कंपनी तैनात की गई हैं। वज्रा, वाटर कैनन, आंसू गैस और हैंड ग्रेनेड की टीम तैयार हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में फिलहाल स्थिति सामान्य है। रूट प्लान बनाया गया है, इसको जरूरत पड़ने पर लागू किया जाएगा।

रोडवेज अधिकारी बरत रहे सावधानी
रोडवेज ने फिलहाल किसी भी रूट को बंद नहीं किया है। चालकों को प्रशासन और पुलिस द्वारा तय रूटों पर चलने की हिदायत दी है। हालांकि बसों में अधिक समय लगने पर यात्रियों ने ट्रेनों को अपना लिया है। इसके चलते रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भीड़ रहती है।
विज्ञापन

किसानों की धरपकड़ तेज


बापौली। अखिल भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सूरजभान रावल और पूर्व जिला प्रधान चूहड़ सिंह रावल, वरिष्ठ पदाधिकारी जयकरण कादियान समेत अन्य किसान नेताओं को घरों में ही नजरबंद कर दिया है। सूरजभान रावल के गढ़ी भल्लौर स्थित घर पर मंगलवार सुबह ही बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। उनको एक शादी समारोह में जाना था तो पुलिस की टीम उनके साथ गई। चूहड़ सिंह रावल को सनौली थाना पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। उनका फोन तक जब्त कर लिया गया और घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। यूनियन के जिला उप प्रधान आजाद सिंह बैरागी ने कहा कि किसानों से दुश्मनों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागकर गृह युद्ध जैसे हालात पैदा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें