यश बैंक की एटीएम उखाड़ने के मामले में हो चुके गिरफ्तार, आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम के मामले में रिमांड पर लेंगे
फोटो संख्या- 46
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एटीएम उखाड़ने के मामले में सरगना सुखविंद्र उर्फ सुखा और उसके तीन साथियों को दोबारा प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में याचिका लगाई है। सोमवार को याचिका पर सुनवाई होगी और उसके बाद पुलिस उन्हें रिमांड पर ला सकती है।
बता दें कि पुलिस गोहाना मोड स्थित यश बैंक के एटीएम उखाड़ने वाली वारदात में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, अब पुलिस गोहाना रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम उखाड़ने वाली वारदात में उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी और करीब चोरी की नकदी करीब 45 लाख रुपयों को बरामद करेगी। आरोपियों रुपयों की बरामद हुई तो ठीक नहीं तो पुलिस उनकी प्रॉपर्टी अटैक करेगी। गौरतलब है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से हरियाणा पंजाब की कुल 24 वारदातों का खुलासा हुआ था, जिनमें 17 हरियाणा और सात पंजाब की शामिल है।
पड़ोसियों को देकर आई नोटिस
सरगना सुखविंद्र उर्फ सुखा के साथी को गिरफ्तार करने के पुलिस अनेक प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी अपने परिवार सहित घर पर ताला लगाकर फरार है। पुलिस आरोपी के पड़ोसियों को नोटिस देकर आई है, लेकिन फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।