बापौली। बापौली के हनुमान चौक पर बुधवार को थाना प्रभारी अतर सिंह ने राहगीरों को साइबर ठगी के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हमें किसी अनजान कॉल का जवाब नहीं देना चाहिए। अगर किसी का मैसेज आता है तो उसके मैसेज का जवाब न दें और न ही उसे अपने फोन के बारे में जानकारी दें। अपने मोबाइल पर आई हुई ओटीपी किसी के साथ साझा भी न करें।
उन्होंने कहा कि अगर उनके पास कोई अनजान व्यक्ति ओटीपी भेजता है और उनसे पूछता है तो समझ लेना चाहिए कि वह कोई फ्रॉड है और उनके साथ ठगी करेगा। साइबर ठगी से बचने के लिए स्वयं ही जागरूक होना होगा। अगर किसी के पास इस प्रकार की कोई कॉल आती है तो उसकी जानकारी पुलिस विभाग को जरूर दें ताकि उन्हें ठगी से बचाया जा सके। साइबर ठगी करने वाले ठग नए-नए तरीके अपना करके लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उनके खातों से रुपये निकाल रहे हैं । इसी को लेकर के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह किसी साइबर ठगी के शिकार न हों। इस अवसर पर टैक्सी ड्राइवर, दुकानदार, ग्रामीण क्षेत्र के लोग वहां पर मौजूद रहे।