फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साइबर अपराध के विरुद्ध पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने व आमजन को साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंंह ने कहा कि आज के दौर में हर काम इंटरनेट पर निर्भर है। तमाम तरह के वित्तीय लेन देन मोबाइल के माध्यम से हो रहे हैं। जैसे-जैसे वित्तीय लेन देन को लेकर मोबाइल व इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ी है, वैसे-वैसे साइबर ठगी की घटनाओं में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। कमजोर पासवर्ड होने की वजह से भी हम कई बार साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। साइबर अटैक से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड का अहम योगदान हो सकता है।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से बचाने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध घटित हो जाता है तो उसे किस प्रकार से बचा जा सकता है के बारे विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। इंटरनेट का उपयोग करते समय साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी की कमी के कारण लोग ऐसे अपराध का शिकार हो रहे हैं। साइबर अपराधी ठगी करने की नियत से अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते रहते हैं।
विज्ञापन



साइबर अपराधी द्वारा किसी व्यक्ति को झांसा देते हुए पैसे प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं। ऐसे में हम जागरूक रहकर ही इस प्रकार की ठगी से बच सकते हैं। अपने नेट बैंकिंग, ईमेल, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड लगाएं ताकि हैकर आपके खाते पर अटैक करता है तो वह विफल हो जाए। डेट ऑफ बर्थ अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम इसके अलावा पासवर्ड बनाते समय की बोर्ड पर एक पंक्ति के अक्षरों का इस्तेमाल न करें। अपने बैंक खाते ईमेल तथा सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड बनाएं ताकि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे। खातों को मजबूत पासवर्ड के साथ रखें और अपने सभी अकाउंट का एक पासवर्ड न रखें। सभी अकाउंट का अलग-अलग पासवर्ड रखें।

बॉक्स



साइबर फ्राड से बचने के लिए निम्न बातों का भी रखें ध्यान
- अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें

- अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से साझा करने से बचें

- मल्टी फैक्टर ओथेंटिकेशन का प्रयोग करें

- अपना पासवर्ड स्ट्रांग रखें और किसी के साथ ओटीपी या अन्य जानकारी सांझा ना करें
- किसी भी प्रकार की एप को सतर्कता के साथ इस्तेमाल करें
- सर्विस डिलीवरी टोल फ्री नंबर गुगल पे सर्च करते समय नंबर ऑफिसियल वेबसाइट से ही लें

- अगर लापरवाही के कारण कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या फिर एनसीआरपी पोर्टल Cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त नजदीकी थाने में जाकर थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें