मतलाैडा। जिला पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के दौरान बुधवार को राजकीय मिडिल स्कूल थिराना और गांव में जागरूक अभियान चलाया। विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम व ट्रैफिक नियमों बारे विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। इसके साथ जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने बताया कि नशा बेचने वालों की जानकारी जिला पुलिस या मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर कर सकते हैं। पुलिस सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखेगी।