सनौली। जिला पुलिस टीम ने वीरवार को गढ़ी बेसिक गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया। डीएसपी प्रणय कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और सभी को जीवन में कभी नशा न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी भी दी गई, जिसमें फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग के तरीके बताए गए। साथ ही बताया गया कि सरकारी अस्पताल पानीपत में नशेड़ियों का मुफ्त इलाज होता है, और नशा बेचने वालों की सूचना हेल्पलाइन 1933 पर दी जा सकती है। संवाद