फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट पर थूक लगाकर फेंकने वाले युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर चार तहसील कैंप में पटेल नगर में शनिवार की शाम हंगामा मच गया। लोगों का आरोप था कि एक लड़का नोट में थूक लगाकर फेंककर जा रहा था। इस लड़के के साथ दो युवक और भी थे। तीनों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना रात करीब आठ बजे की है। गली में एक लड़का 10 के नोट में थूक लगाकर फेंककर जा रहा है। कुछ लोगों ने उसे यह करते हुए देख लिया और टोका, वह भागने लगा। उसके साथ दो और लड़के थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। थर्मल स्कैनर के जरिए शारीरिक तापमान की जांच की गई। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे कुटानी रोड के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत लेकर अपने साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें