फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलोनाइजर की आत्महत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने विकास नगर में कॉलोनाइजर सुरेंद्र कटारिया की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस जमीन से जुडे दस्तावेज की जांच करने में जुटी है। थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष ने कहा कि पहले प्रकरण की गहनता से जांच जाएगी, इसके बाद तो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की होगी। विकास नगर निवासी कॉलोनाइजर सुरेंद्र कटारिया ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। उनकी पत्नी सोनिया ने उनके चार साझेदारों पर आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि उसके पति ने साझेदार सितेंद्र, प्रदीप, मोनू व सुनील के साथ मिलकर ढाई एकड़ जमीन खरीदकर कॉलोनी काटनी शुरू की थी। उनके पति ने तीन करोड़ रुपये आरोपियों को दिए थे। लेकिन, आरोपियों ने रुपये लेने के बाद धोखाधड़ी करते हुए जमीन अपने नाम दर्ज करा ली थी। जब उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराने को कहा तो आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें