पानीपत। स्वंतत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकस हो गई है। शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की रही है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। स्थायी व अस्थायी नाकों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। कांबिंग कर होटल, ढाबों, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, रेस्टोरेंट, मंदिर, मस्जिद व कॉलोनियों में जांच की रही है।
एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न स्थानों पर समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 730 पुलिस कर्मियो को तैनात किया गया है। साथ ही परेड मैदान के चारों तरफ छह विशेष नाके लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले के 37 स्थायी व अस्थायी नाकों को सतर्क किया गया है, जिनके द्वारा आने जाने वाले लोगों और वाहनों की निगरानी की जा रही है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही सभी पीसीआर, राइडर, डायल 112 की गाड़िया निरंतर क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। शरारती तत्वों और असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रहेगी। किसी व्यक्ति द्वारा कोई शरारत पाई गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।