फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीएमश्री स्कूलों की अपनी होगी वेबसाइट, बढ़ेगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में बनाए गए पीएमश्री स्कूलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों व अभिभावकों को अब स्कूल जाने की जहमत नहीं उठानी होगी। विद्यार्थी घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से स्कूल से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा निदेशालय ने पीएमश्री स्कूलों की अपनी वेबसाइट बनाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही स्कूल में अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए पहले चरण में 98 लाख 72 हजार 950 रुपये की राशि जारी की गई है। हालांकि पीएमश्री स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए कुल 4 करोड़ 68 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने जिले में छह स्कूलों को पीएमश्री स्कूल का दर्जा मिला है। इन स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं जिसके लिए बजट जारी किया है। इस बजट से स्कूलों की अपनी अलग बेबसाइट व सभी विषयों की अलग लैब बनाई जाएगी। इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ही खेलों में अपना भविष्य बना सकें, इसके लिए मैदान तैयार करवाए जाएंगे और खेल सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।


शिक्षण सुधार पर दिया जाएगा ध्यान
जिले के पीएमश्री स्कूलों में विभिन्न विषयों के 200 से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। स्कूलों में शिक्षण सुधार के लिए प्रत्येक शिक्षक को साल में पांच हजार रुपये का बजट अलग से जारी किया जाएगा। शिक्षकों इस राशि से विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करने के लिए विषय से संबंधित उपकरण व अन्य सामग्री खरीद सकेंगे। सभी छह स्कूलों के शिक्षकों के लिए 3.35 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। सभी स्कूलों पर एक समान राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


स्कूलों में यह करवाए जाएंगे काम
जिले में बनाए गए छह पीएमश्री स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए फायर सेफ्टी, पहचान-पत्र, एलईडी, स्मार्ट टीवी, किचन गार्डन, लैंग्वेज लैब, पुस्तकालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

वर्जन
जिले के पीएमश्री स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने 4 करोड़ 68 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। पहले चरण में 98 लाख 72 हजार 950 रुपये की राशि जारी की गई है जिसे स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च किया जाएगा। इन स्कूलों की अपनी वेबसाइट बनवाई जाएंगी जिससे विद्यार्थी व अभिभावक घर बैठे स्कूल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

- कुलभूषण जैन, सहायक परियोजना समन्वयक, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें