फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 75 लाख में प्लाॅट बेचा, चार माह बाद किसी और को आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-8 में एक प्लॉट घोटाला सामने आया है। प्राधिकरण ने प्लॉट 55 लाख बेस प्राइस पर पहले बेच दिया। अब इसे किसी अन्य के नाम आवंटित कर दिया। आरोप है कि कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की इसमें संलिप्तता है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्लॉट को फरवरी में किसी और को आवंटित किया फिर शिकायतकर्ता को उसकी 10 प्रतिशत राशि लौटाकर जून में इसी प्लॉट को किसी और को आवंटित कर दिया। शिकायतकर्ता सीए ने इसकी शिकायत प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक, सेंट्रल कंट्रोल होम फाइनेंशियल विंग, एचएसवीपी प्रशासक व सीएम विंडो में दी है। इस मामले की एक अपील हाईकोर्ट में भी दायर की गई है।
विज्ञापन


सेक्टर-25 निवासी सीए प्रभजोत ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 11 फरवरी 2023 को प्लॉटों की ऑनलाइन बोली की थी। उन्होंने सेक्टर आठ के प्लॉट नंबर 358 पी की ऑनलाइन बोली लगाई थी। इस प्लॉट का बेस प्राइज 5563100 रुपये था। इस प्लॉट की 56 बार बोली लगाने के बाद उन्होंने इस प्लाॅट को 7493100 रुपये में खरीदा था। इसके लिए उन्होंने जरूरी 10 प्रतिशत राशि भी प्राधिकरण के खाते में जमा करवाई थी। प्राधिकरण ने एक और दो जून को यह राशि उसके खाते में वापस भेज दी। उन्होंने इस बारे में प्राधिकरण के कार्यालय में जाकर पूछताछ की तो अधिकारी उन्हें टालने लगे और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब प्राधिकरण ने इस प्लाॅट को दोबारा 6304900 रुपये के बेस प्राइस पर नीलाम करने के लिए नोटिस जारी किया है। दोबारा इस प्लॉट की बोली 10 जून को रखी गई है। जबकि वह इस प्लॉट को पहले ही खरीद चुके हैं। आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसी से सांठगांठ कर अवैध काम किया है। उन्होंने अधिकारियों से इसकी शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें