पानीपत। सिवाह गांव स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रविवार को हरियाणा रिले टीम के लिए ट्रायल लिया गया। खिलाड़ियों ने चयन के लिए जमकर पसीना बहाया। प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि तीसरी नेशनल ओपन रिले चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम का चयन ट्रायल लिया है। टीम की जल्द ही घोषणा की जाएगी। यह टीम एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 28 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी। महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि चयन प्रक्रिया में एएफआईयूआईडी के आधार पर की है।