पानीपत। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य हेडक्वार्टर अंबाला में 25 से 28 जुलाई तक चतुर्थ चरण शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें पानीपत जिले से विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया है। जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर पेंटिंग, सुलेख, गांठे लगाना, प्रार्थना, भालू डांस आदि गतिविधियों में भाग लिया है। पानीपत कब डीओसी हरिओम ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हेडक्वार्टर अंबाला में सभी बच्चों को पानीपत डीओसी हरिओम, हरियाणा राज्य प्रशिक्षण आयुक्त अनिल कौशिक और विनोद बंसल, प्रशिक्षक बिजेंद्र सोनीपत, मंगल कुमार और सोमबीर सभी पदाधिकारियों ने बच्चों को पौधे बांटे और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हेडक्वार्टर अंबाला में हरियाली तीज पर पौधारोपण किया। संवाद