प्लॉट के झगड़े को लेकर एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने पिस्तौल तान दी। पीड़ित ने घर में घुसकर जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन निवासी हनुमान कॉलोनी लाईन पार ने बताया कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर के बाहर दोस्त के साथ बैंच पर बैठा था। तभी तीन व्यक्ति आए और उसको कहा कि गाड़ी में बैठा काला नाम का व्यक्ति उसे बुला रहा है। वो उनके साथ चला गया। वहां पर तीनों ने उसे कहा कि नारायण रोड पर जो प्लॉट है उसका क्या मामला है। इसके बाद उस पर पिस्तौल तान दी। वो जान बचाने के लिए एक मकान में घुस गया। आरोपियों ने उसका पीछा भी किया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।