फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: हृदय गति रुकने से पिकअप चालक का संतुलन बिगड़ा, केबल ठीक कर रहे कर्मी पर चढ़ा पहिया, दोनों की मौत

Thu, 10 Aug 2023 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

जीटी रोड के आईटीआई चौक पर हादसा हुआ है। दोनों शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। करनाल के कटबाग गांव का कर्मबीर इंटरनेट केबल ठीक करने आया था, केबल ठीक करते वक्त हादसा हुआ।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर आईटीआई चौक के पास हृदय गति रुकने से एक पिकअप चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पास में काम कर रहे एक वर्कर पर चढ़ गई। हादसे में कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक पानीपत के तहसील कैंप का रहने वाला था, जबकि हादसे में जान गंवाने वाला कर्मचारी करनाल के कटबाग का रहने वाला था। सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


करनाल के कटबाग निवासी कर्मबीर (58) चंडीगढ़ की एक नेटकॉम कंपनी में इंटरनेट केबल ठीक करने का काम करता था। मंगलवार को पानीपत में आईटीआई चौक के पास केबल ठीक करने के लिए कर्मबीर अपने साथी ज्ञान और कृष्ण के साथ पानीपत आया था। कृष्ण ने बताया कि वे आईटीआई चौक पर काम कर रहे थे।

इसी बीच एक पिकअप आई और सीधे कर्मबीर को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मबीर की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने पिकअप चालक को देखा तो वह भी मृत था। आशंका है कि उसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। कर्मबीर के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार लड़कियां और एक लड़का है। लड़कियाें की शादी हो चुकी है, बेटा सोनू अविवाहित है।
विज्ञापन


माल उतारकर लौट रहा था, तभी हृदय गति रुकी
पिकअप चालक रमेश (61) पिछले 20 साल से पिकअप चलाता था। परिजनों के अनुसार वह माल उतारकर वापस घर लौट रहा था। आईटीआई चौक पर पहुंचा तो उसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। रमेश के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। सभी शादीशुदा है।

परिजनों के बयान दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें