सनौली। गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सनौली यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस व गोताखोर तैनात रहे।
रविवार को गुरु पूर्णिमा पर यूपी-हरियाणा सनौली बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचे। जहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की और यमुना नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं के लिए विशेष प्रार्थना की। साथ ही परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।