फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शीत लहर से कांपे लोग, दिन में खिली धूप तो बढ़ गया पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीत लहर तेज हो गई हैं। क्षेत्र में दो दिन से शीत लहर चल रही है जिसके कारण ठंड में इजाफा हो रहा हैं। हालांकि सोमवार को दिन के समय धूप खिली है ओर सर्दी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में 30 जनवरी तक सर्द हवाएं चलेगी और उसके बाद 31 जनवरी की रात्रि से तीन फरवरी तक बादलवाई व कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश की संभावना को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को गेंहू की फसल में सिंचाई न करने की सलाह दी है ताकि गेहूं की फसलों को अधिक नुकसान न पहुंचे। गौरतलब है कि इस बार जनवरी के माह में सर्दी का प्रकोप बढ़ा है और यह पिछले 11 वर्षों में इतनी लंबी सर्दी हुई है। अब मौसम में परिवर्तन होगा और बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। जनवरी माह में भी कोई बारिश नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि ठंड बरकरार रहने पर गेहूं की बढ़वार अच्छी होगी और इस सर्दी के मौसम में अभी बारिश हो जाए तो यह फसलों के लिए बहुत फायदेमंद होगी।
21 जनवरी से 26 जनवरी तक तापमान जहां पर 4 से 6 िडग्री तक चला हुआ था। 27 और 28 जनवरी को सात डिग्री तक था वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रिकॉर्ड दर्ज किया गया । वहीं पर अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। हवा की गति 8.8 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारी डाॅ. आशीष ने बताया कि 31 जनवरी की रात्रि से मौसम परिवर्तनशील होगा और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें