फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर परिषद बनाए जाने पर भरत नगर के लोगाें ने बांटा लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगर पालिका को नगर परिषद बनाने की सीएम की घोषणा होने से पालिका सीमा के बाहर की कॉलोनियों के निवासियों में खुशी का माहौल है। रेलवे लाइन पार की भरत नगर काॅलोनी के लोगों ने सीएम की इस घोषणा पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं, संघर्ष मोर्चा संयोजक कामरेड पीपी कपूर, एडवोकेट दयानंद पंवार, अनिल पांचाल, विजेंद्र पांचाल आदि का अभिनंदन किया गया। कामरेड कपूर ने नगर परिषद के गठन के बारे में गजट नोटिफिकेशन तत्काल जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संघर्ष मोर्चा सभी अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने के लिए जनता को एकजुट करेगा। इसके लिए लोगों को पूंजीवादी पार्टियों और उनके नेताओं के चंगुल से बाहर निकलकर खुद संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन




संघर्ष मोर्चा सदस्य अनिल पांचाल ने बताया कि वर्ष 1982 में नगर पालिका का गठन किया गया था। वर्ष 1995 में पालिका सीमा का विस्तार किया गया। इसी बीच बीते 28 वर्ष में करीब 20 नई कालोनियां पनप गईं, लेकिन किसी राजनेता या निर्वाचित जन प्रतिनिधि ने पालिका सीमा विस्तार के लिए कभी कोई कोशिश नहीं की। इसके कारण पिछले 35 वर्षों से बनी भरत नगर जैसी कॉलोनियों में विकास के नाम पर एक ईंट नहीं लगाई गई। विधायक और सांसद चुनाव में वोट लेकर खिसक गए। जब विकास कराने की बात की तो पालिका सीमा से बाहर होने का बहाना बनाकर टरका दिया। संघर्ष मोर्चा ने जनता को एकजुट कर किए गए संघर्ष के दम पर पहले पालिका विस्तार का नोटिफिकेशन जारी कराया और अब नगर पालिका को नगर परिषद बनवाया है। इस मौके पर काॅलोनीवासी बाला देवी, ग्यानो, बिमला, कृष्णा, संतोष, सुदेश देवी, डॉ. रवींद्र, पवन, अमित, अनिल, कृष्ण व नरेश कप्तान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें