फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिला, उड़ रहीं सोशल डिस्टेंसिग की धज्ज्यिं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कार्यालय में एक कर्मचारी और कार्यालय के प्रांगण में चाय का ठेला लगाने वाले व्यक्ति और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिले है। बिजली कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिलने के बावजूद वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं। न तो कर्मचारी और न ही आमजन में कोरोना को लेकर किसी तरह का भय नजर आया। करीब तीन-चार दिन पहले बिजली कार्यालय के कर्मियों और चाय वाले व उसकी पत्नी ने कोरोना जांच करवाई थी। सोमवार को एक कर्मी और चाय वाले व उसकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। बावजूद इसके कार्यालय में कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए लोग और कर्मचारी नजर आए। कर्मचारियों के पास उपभोक्ताओं का भारी जमावड़ा लगा रहा। गेट के पास एक कर्मी सैनिटाइजर लेकर बैठा था, लेकिन लोग हाथ सैनिटाइज किए बिना ही जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें