फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-25 के डंपिंग यार्ड की बांउड्री वॉल से बाहर पहुंचा कूड़ा, रास्ता बंद हुआ तो लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 के डंपिंग यार्ड में कूड़ा उठान न होने और रोजाना यहां शहर का कूड़ा डलने की वजह से सोमवार को कूड़ा यार्ड की बाउंड्री वाल से बाहर ट्रांसपोर्ट नगर की सड़क तक आ गया। जिससे रास्ता बंद हो गया और बदबूदार माहौल भी बनने लगा। इस पर सोमवार रात करीब आठ बजे स्थानीय लोगों और दशहरा कमेटी वालों ने हंगामा बरपा दिया। शिकायत मिलने पर मेयर अवनीत कौर अपने पिता के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद निगम अफसरों को मौके पर बुलाकर रात को ही कूड़ा उठवाने के निर्देश दिए गए। जिस पर एजेंसी ने कूड़ा उठाने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि सेक्टर 25 स्थित जिमखाना क्लब के पास नगर निगम की ओर से कूड़ा डंपिंग स्टेशन बनाया गया है। पूरे शहर का कूड़ा यहां डाला जाता है। यहां से कूड़ा नहीं उठा तो ये कूड़ा सड़क तक आकर फैलने लगा। जिससे सेक्टर 24 तक बदबूदार माहौल बन गया। यहीं मेयर के पिता एवं पूर्व मेयर का निवास स्थान भी है और यहीं कुछ दूरी पर सनौली रोड दशहरा कमेटी दशहरे का आयोजन कर रही है। लोगों ने शिकायत की तो मेयर अपने पिता के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद रात को ही कूड़ा उठाने के निर्देश जारी किए गए। जिस पर कूड़ा उठान एजेंसी ने रात को दो जेसीबी और डंपर लगा कूड़े को उठाने का काम शुरू कर दिया है। इस मौके पर निगम अफसरों के साथ निगम की तीनों सफाई एजेंसिंयों के मैनेजर, सुपरवाइजर और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें