फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ग्रिल कूदकर रोड पार करते हुए लोग गंवा रहे जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन ने खादी आश्रम के पास बने फुट ओवर ब्रिज को हटा दिया है। अब नांगलखेड़ी से सेक्टर 29 में जाने व वहां से आने वाले लोगों को ग्रिल कूदकर रोड पार करना पड़ रहा है। रोड पार करते वक्त वाहनों की चपेट में आकर लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। रविवार शाम को रोड पार करते हुए श्रमिक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह परिजनों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर कार को भी बरामद कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
इसी तरह शनिवार शाम को भी सिवाह गांव की एक वृद्धा श्रमिक की रोड पार करते हुए कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वृद्धा सेक्टर 29 स्थित फैक्टरी से काम कर घर लौट रही थी। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी समीर (44) पिछले 15 साल से गांव डाडोला में किराए पर रह रहा था। वो यहीं पर एक फैक्टरी में काम करता था। समीर पांच बेटियों व दो बेटों का पिता था। समीर रविवार शाम को घर से निकला था लेकिन वो रात तक घर लौटकर नहीं आया। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। सुबह वो सेक्टर 29 पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत देने गए। पुलिस थाना से उनको पता चला कि एक व्यक्ति की खादी आश्रम के पास कार की चपेट में आने से मौत हुई है। शव नागरिक अस्पताल में है। परिजनों ने उसकी शिनाख्त समीर के रूप में की।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को बताया कि रात साढ़े 11 बजे खादी आश्रम के सामने रोड पार करते हुए समीर की मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने आरोपी कार चालक पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें