समालखा। छदिया गांव में वीरवार को मोर की मौत हो गई। वन्य प्राणी विभाग ने मौत का कारण बिजली का करंट बताया है। सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस व वन्य प्राणी विभाग की टीम गांव पहुंची और भापरा रोड स्थित पशुपालन विभाग के चिकित्सालय में मोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर सुरक्षित स्थान पर दबाया। समालखा थाना के प्रभारी दीपक ने बताया कि वीरवार शाम को सूचना मिली कि गांव छदिया में मोर की मौत हो गई है। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि सूचना मिलते ही गार्ड को मौके पर भेजा गया और मोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बरसाती मौसम के चलते खुले में मोर बिजली के तारों पर बैठ जाते हैं और हादसे का शिकार होते हैं। मोर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। संवाद