पानीपत। जीटी रोड स्थित रोड़ धर्मशाला में रविवार को हरियाणा स्टेट लैबोरेट्री टेक्निशयन एसोसिएशन की राज्यस्तरीय बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राज्य प्रधान अजय सिंह ने की। महासचिव हरीश शर्मा ने बैठक में सरकार के समक्ष अपनी मांगों का विस्तार से वर्णन किया। बैठक में उन्होंने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वह जल्द अपनी मांगों को लेकर उपायुक्तों को ज्ञापन देंगे। फिर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलेंगे। उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द उनकी मांगों को मानेगी। उनकी मांग है कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल हो। 2016 से ग्रेड पे 4200 लागू किया जाए । केंद्र की तर्ज पर उन्हें रिस्क भत्ता दिया जाए। एसएलटी पोस्ट को गजटेड पोस्ट में बदला जाए। इस मौके पर सोमबीर सिंह, धर्मबीर सिंह, शीला देवी, सुमिता ,संदीप यादव, पवनीश व राजेश मौजूद रहे।