जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने त्योहारों को लेकर शानदार चित्र बनाए और अपनी कला से सबको आकर्षित कर दिया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में वीरवार को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें इनर व्हील क्लब व प्रफूल्ल आर्ट फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय जीवन में त्योहारों का महत्व रहा। विद्यार्थियों ने त्योहारों से संबंधित चित्र बनाए और सबको आकर्षित किया। प्रतियोगिता में संस्कृति वर्मा, रुपांशी गोयल, काजल, प्रीति व साक्षी सिंघल ने उत्कृष्ट स्थान पाया। इनर व्हील क्लब की जिला चेयरमैल माला अवस्थी, प्रधान सुरेखा कुमार, जोनल चेयरमैन निशा डावर और वाइस प्रिंसिपल रेणुका अनेजा ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के साथ प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं में भी शामिल होना चाहिए।