फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पार्किंग के कर्मचारियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के मित्तल मेगा मॉल की पार्किंग के कर्मचारियों ने एक युवक को लाठी डंडों से पीट दिया। युवक दशहरा पर्व पर रावण दहन देखकर घर लौट रहा था। इस दौरान पार्किंग स्थल से गुजरते समय आरोपियों की युवक से कहासुनी हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी निवासी सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दशहरा पर्व पर रावण दहन देखने के लिए सेक्टर 25 में आया था। उसके साथ उसके दोस्त राहुल व अभिषेक भी थे। वह दशहरा देखकर घर आ रहे थे रास्ते में मितल मेगा मॉल की पार्किंग के पास यहां के पार्किंग कर्मचारियों ने उनसे गाली गलौज करनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो चार पांच कर्मचारियों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसको बुरी तरह से पीटा। वह किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागा और जिला नागरिक अस्पताल में अपना प्राथमिक इलाज कराया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें