फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics : पिता को नीरज से 90 मीटर जेवलिन थ्रो की आशा, इस बार भी टोक्यो ओलंपिक जैसा मनाना चाहते हैं जश्न

Sat, 03 Aug 2024 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा को ओलंपिक में नीरज से 90 मीटर थ्रो करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नीरज की तैयारी अच्छी चल रही है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक में पूरे देश को जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद है। नीरज चोपड़ा 31 जुलाई को पेरिस पहुंच चुके हैं। वह छह अगस्त को होने वाले अपने क्वालिफायर इवेंट से पहले दिन में सात घंटे पसीने बहा रहे हैं। उनका पूरा फोकस बॉडी की बेहतरीन मूवमेंट पर है। नीरज इवेंट से पहले डाइट भी हल्की ले रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

नीरज के पिता - फोटो : अमर उजाला
नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा को ओलंपिक में नीरज से 90 मीटर थ्रो करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नीरज की तैयारी अच्छी चल रही है। वह देश की 90 मीटर जेवलिन थ्रो की उम्मीद को पूरा कर सकते हैं। सतीश चोपड़ा ने बताया कि कोच और फिजियो द्वारा तय किए नियम के अनुसार नीरज रोजाना सात से आठ घंटे अभ्यास कर रहा है। नीरज से इस बार भी देश को स्वर्ण पदक की उम्मीद है। वह टोक्यो ओलिंपिक जैसा जश्न इस बार भी मनाना चाहते हैं। बेटा ये अवसर देने की पूरी कोशिश करेगा। 90 मीटर का थ्रो पार करे, इसकी उम्मीद है।

इस साल खेलीं सिर्फ तीन प्रतियोगिताएं
नीरज ने इस साल केवल तीन प्रतियोगिताओं में भाग लिया, फिर भी स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार है। विश्व स्तर पर उनके मुकाबले कोई भी अन्य प्रतिद्वंद्वी इस सत्र में असाधारण प्रदर्शन नहीं कर पाया है। इस भारतीय एथलीट ने मई में दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। इस सत्र में उनका यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उन्होंने इसके बाद एहतियात के तौर पर ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक से नाम वापस ले लिया, क्योंकि वह अपनी जांघ की मांसपेशियों में दर्द महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें