फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अर्धसैनिक बल व पुलिस ने निकाला रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। विधानसभा आम चुनाव को भय मुक्त, निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने और कानून एवं व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से थाना बापौली व थाना सनौली क्षेत्र में रूट मार्च निकाला ।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च थाना सनौली क्षेत्र में गांव नवादा आर, जलापुर द्वितीय, गढ़ी बेसिक, राणा माजरा, नंगला पार, धनसौली व कुराड गांव से होकर निकला। इसी प्रकार थाना बापौली क्षेत्र में बापौली, शिमला गुजरान, बिहौली, शहरमालपुर, ताहरपुर, खोजकीपुर, मतरौली व संजौली गांव से होकर निकला। इस दौरान थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप भी मौजूद रहे। जिन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनसे निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने व निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए अपील की। फ्लैग मार्च का नेतृत्व इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रूट मार्च कानून व्यवस्था बनाने का एक हिस्सा है। हम सब का यह दायित्व है कि कानून का पालन करें और निष्पक्ष व भय रहित चुनाव संपन्न करवाएं। चुनाव का शांतिपूर्ण निपटान करवाना सबकी जिम्मेदारी हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे और शरारती व असामाजिक तत्व व गड़बड़ी फैलाने वाले व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें