पानीपत। बाबरपुर के आढ़ती से बदमाशों में 15 दिन में तीन चिट्ठी भेजकर दो करोड़ की फिरौती मांगी और मांग पूरी ना करने पर बदमाशों ने आढ़ती के उसके बेटे व पोते को जान से मारनेे की दी। आढ़ती ने सदर थाना पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जान माल की हानि बताते हुए शिकायत दी हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों तक पहुंचने के लिए हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में श्री चंद पुत्र पुरुषोत्तम निवासी बाबरपुर मंडी ने बताया कि उसका अनाज मंडी बाबरपुर में आढत का काम है। उसको गत 14 सितंबर को उस के गोदाम पर रखी एक चिट्ठी मिली। जिसमें 2 करोड रुपए की फिरौती मांगी हुई थी और आरोपियों की मांग पूरी ना करने पर बेटे व पोते को जान से मारने की धमकी दी। वही 23 सितंबर को दूसरी चिट्ठी उसके खेत के ट्यूबल पर रखी हुई मिली, जिसमें उसको वार्निंंग दी गई थी। इसकेे अलावा तीसरी चिट्ठी 1 अक्टूबर को ट्यूबल के रास्ते पर एक किसान खुशी राम ने उसको दी। तीसरी चिट्ठी में दो करोड़ की बजाय एक करोड़ की फिरौती मांगी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ सदर थाना पुलिस को जान का खतरा बता कर शिकायत दी। वही सदर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए मामले कीी गहनता से जा शुरु कर दी है।