बलीच उसको सील करते हुए पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के कर्मचारी
- फोटो : Amar Ujala
पानीपत। जून महीने में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ब्लीच हाउस पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट रीजनल ऑफिसर सलिंदर अरोड़ा ने डीसी को सौंप दी है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने अवैध रूप से चल रहे 59 ब्लीच हाउस पर कार्रवाई की है। जबकि आठ बलीचा उस पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। यह पूरी कार्रवाई पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सचिव एस नारायणन के निर्देश पर की गई थी।
विदित है कि जिले में अवैध रूप से लगभग 300 ब्लीच हाउस चल रहे हैं। जो कि भूमिगत जल को प्रदूषित करने के आरोपी पाए गए थे। इस संबंध में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को शिकायत दी गई थी। बोर्ड के सचिव एस नारायणन ने पानीपत के डीसी को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों पर डीसी ने एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने 2 महीने लगातार ब्लीच हाउस पर कार्रवाई की है।