फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राष्ट्रीय प्रदर्शनी में पानीपत के टेक्सटाइल को मिलेगी जान, पानीपत से सैकड़ों उद्यमी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत उद्यमियों और उद्योगों को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित टेक्सटाइल प्रदर्शनी में जान मिलेगी। यहां से सैकड़ों उद्यमियों ने प्रदर्शनी में अपने उत्पाद शामिल करने का मन बनाया है। इसको लेकर 10 नवंबर तक पंजीकरण किया जाएगा। उद्यमियों के में इसकी सूचना के प्रारंभ से ही उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

टेक्सटाइल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बुधवार शाम को पानीपत के सेक्टर-25 स्थित एक होटल में उद्यमियों के साथ बैठक की। इसका नाम रोड शो रखा। मुख्यातिथि टेक्सटाइल मंत्रालय भारत सरकार की ट्रेड एडवाइजर शुभ्रा रहीं । उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल मंत्रालय समय-समय पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी लगाता है। इस बार वार्षिक प्रदर्शनी 14 से 17 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में लगाई जाएगी। चार दिवसी प्रदर्शनी में पूरे देश से अंतरराष्ट्रीय स्तर के बायर पहुंचेंगे। उद्यमी यहां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी के स्टॉल लगा सकेंगे। वे यहां बायर और अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों से संपर्क कर सकते हैं। हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन ललित गोयल ने प्रदर्शनी के बार में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम में आयोजित प्रदर्शनी में पानीपत के उद्यमियों को करोड़ों के ऑर्डर मिलते हैं। वे यहां के ऑर्डर के आधार पर पूरा साल पूरा कर सकते हैं। इसके साथ उद्यमियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खरीदारों से भी मिलना हो जाता है। वे यहां पर आगे भी व्यापार बढ़ा सकते हैं। इससे पहले शुभ्रा का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर हैंडलूम एक्सपोर्टर मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा, एस्टेट एसोसिएशन सेक्टर-29 के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल, सुरेश तायल, रमन छाबड़ा मौजूद रहे।
उद्यमी इस प्रदर्शनी को लेकर उत्सुक हैं और अपना मन भी मना चुके हैं। इसके लिए 10 नवंबर तक पंजीकरण कराया जाएगा। उद्यमी श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यापारियों के साथ संपर्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें