सिटी थाना एसएचओ राजबीर सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुए लोगों को माइक के जरिए समझा रहे
- फोटो : AMAR UJALA
पानीपत। कोरोना से बचाव के लिए पानीपत पुलिस ने अपनी महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान सोशल डिस्टेनसिंग का भी ख्याल रख रही है। जिससे सड़क पर लोगों की चेकिंग के दौरान उनके नज़दीक ना जाने पड़े। इसके लिए पुलिस कार्डलेस माइक और स्पीकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। पानीपत सिटी थाना एसएचओ राजबीर ने बताया कि पुलिस कर्मियों को कोरोना से दूर रहना है तो सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है। इसलिए माइक के जरिये बात की जा रही है, जिससे बहुत नजदीक ना जाने पड़े।