फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत-जींद फोर लेन का रास्ता साफ, एलिवेटेड हाईवे पर बस स्टॉप बनाने की विस में मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा सत्र का पहले दिन पानीपत के लिए कई सौगात वाला रहा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पानीपत-जींद सड़क के फोर लेन बनाने और पानीपत-जींद रोड पर कैरियर लाइन चैनल के साथ फ्लाईओवर बनाने समेत तीन नए प्रोजेक्ट की रिपोर्ट पेश की। इसमें गोहाना रोड आरओबी डबल बनाने का प्रस्ताव है। इसके साथ पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने एलिवेटेड हाईवे पर पुराना बस स्टैंड के सामने दोनों तरफ एलिवेटेड बस स्टॉप बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने पुराना औद्योगिक क्षेत्र में सब डिविजन पॉलिसी लाने की भी मांग रखी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पानीपत से सफीदों सड़क को फोर लेन बनाया जाना है और इससे आगे जींद तक सड़क को करीब दस फीट तक चौड़ा किया जाएगा। यह करीब 184 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। जीटी रोड पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से तिकोना पार्क हाली झील तक 1.14 किलोमीटर लंबे पुल पर अनुमानित 70.42 करोड़ रुपये की लागत आएगी। असंध नाका नहर बाईपास पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसकी लागत करीब 26.47 करोड़ रुपये है और फ्लाईओवर करीब नौ सौ मीटर लंबा है। यहां रिफाइनरी बाईपास और पानीपत-जींद रोड का चौराहा बनता है।
उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से वाहन आने पर सुबह व शाम को जाम की स्थिति बनी रहती है। गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज को डबल बनाया जाएगा। वर्तमान के साथ पानीपत रेलवे स्टेशन की तरफ एक आरओबी बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 830 मीटर होगी। इस पर 25.98 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने बताया कि नई सड़कों व आरओबी बनने से पानीपत को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन



बॉक्स


एचएसआईआईडीसी के क्षेत्र में सीवरेज, स्टॉर्म वाटर और सफाई का उठाया मुद्दा
पानीपत शहर विधायक प्रमोद कुमार विज ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र में पानीपत की प्रमुख मांगों को रखा। उन्होंने विकास को रफ्तार देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एचएसआईआईडीसी के क्षेत्र में साफ-सफाई, सड़क और सीवर की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। इसका बड़ा कारण इनका तकनीकी रूप से मजबूत न हो पाना है। ऐसे में पानीपत के कई सेक्टरों में पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि रिहेबिटेशन जोन की तरह पुराना औद्योगिक क्षेत्र में भी सब डिवीजन की पॉलिसी लागू की जाएं। जिससे प्लॉट की रजिस्ट्री व ट्रांसफर किया जा सके। इससे अकेले पानीपत नहीं पूरे प्रदेश का फायदा होगा। पानीपत में कॉमर्शियल वाहनों की पासिंग रोहतक की बजाय पानीपत में करने की मांग रखी। पानीपत में नया बस स्टैंड शुरू होने के बाद बसें एलिवेटेड हाईवे पर बस स्टॉप की जरूरत महसूस होने लगी है। यहां दोनों तरफ बस स्टॉप बनने से पूरे शहर को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें