फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: दिल्ली जाने वाली ट्रेनें दिनभर देरी से चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र में दोपहर 12 बजे से पटरियों का काम होने के कारण सोमवार को दिनभर चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं। पानीपत से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को लंबे इंतजार के बाद ट्रेनें मिलीं। यात्रियों का कहना था कि ट्रेनों के आने में देरी होने की अनाउंसमेंट नहीं किए जाने भी दिक्कत पेश आई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास पटरियों के रखरखाव का काम होने की वजह से ट्रेनें प्रभावित होने की कोई सूचना पहले से नहीं होने की वजह से यात्रियों को परेशानी पेश आई। यात्री रोज की तरह घरों से दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे। यात्री राजकुमार यादव ने बताया कि यूपी जाने के लिए उन्हें पांच बजे ट्रेन पकड़नी थी। दोपहर 1:56 बजे पानीपत आने वाली ट्रेन 3:30 बजे पानीपत आई, जिसकी वजह से यात्रियों का सही समय पर दिल्ली पहुंचना संभव नहीं हो सका। दिल्ली जाने वाली 10 से ज्यादा ट्रेन दिनभर देरी से चलीं। जिसमे कुरुक्षेत्र पानीपत मेमू के साथ गीता जयंती एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेन लेट रहीं।
वर्जन:
कुरुक्षेत्र में पटरियों के रखरखाव का काम होने के कारण ट्रेनें प्रभावित हुई है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर अधिक फर्क पड़ा। इसकी पहले से कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्रपाल खोसला, एसएस, पानीपत रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें