फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat Accident: पजेरो गाड़ी और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, उत्तराखंड नंबर की है गाड़ी

Sun, 21 Jan 2024 12:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

उत्तराखंड नंबर की गाड़ी का पानीपत में एक्सीडेंट हुआ है। पजेरो गाड़ी जीटी रोड पर नांगल खेड़ी गांव के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने रूट डायवर्ट किया। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटी रोड पर पानीपत शहर से सटे नांगल खेड़ी गांव के नजदीक पजेरो गाड़ी और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें उत्तराखंड नंबर गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा पजेरो गाड़ी के डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जा रहे ट्रक से टकराने पर हुआ।

 

सेक्टर 29 थाना पुलिस ने एलिवेटेड हाईवे के ट्रैफिक को शहर के नीचे जीटी रोड से डायवर्ट किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पजेरो में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। गाड़ी सवार डॉक्टर बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

हादसा शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। अंबाला से दिल्ली लेन पर जा रही उत्तराखंड नंबर की पजेरो गाड़ी नांगल खेड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दिल्ली करनाल लेन पर आ रहे एक ट्रक से सीधी जा टकराई। दोनों में जबरदस्त टक्कर में पजेरो गाड़ी और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

 

पजेरो सवार व्यक्ति में गाड़ी में फंस गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर 29 थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस व्यक्ति को गाड़ी से निकालकर जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पजेरो चालक एक डॉक्टर है। फिलहाल व्यक्ति के बारे में पता नहीं लग पाया है।

पुलिस ने शहर में डायवर्ट किया ट्रैफिक
पजेरो और ट्रक की टक्कर के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने एलिवेटेड हाईवे के ट्रैफिक को शहर के अंदर जीटी रोड पर डायवर्ट किया। इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाया। देर रात करीब 12 बजे एलिवेटेड हाईवे का ट्रैफिक सुचारू किया। 

विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पजेरो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। इस मामले में रविवार को परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें